विकासनगर, संवाददाता। थाना सहसपुर पुलिस ने सोना चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले दोआरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित राजस्थान और दूसरा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का निवासी है। पुलिस ने आरोपितों सेकेमिकल व अन्य सामान भी बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षामें जेल भेज दिया गया है। 15 जून को हाजी असलम पुत्र स्वर्गीय सईद | अहमद निवासी शंकरपुर हुकूमतपुर ने थाना सहसपुर में तहरीर दी कि दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पर आए ।कहा कि वे लोग सोने को धुलकर चमकाते हैं। इस पर पीड़ित ने अपने सोने के जेवरात उन्हें चमकाने के लिए दे दिए। आरोपितों ने जेवरात। केमिकल में डालकर काफी सोनाउतार लिया। उनके जाने के बाद पीडित को ठगी का अहसास हुआ।।
सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे