सहारनपुर। मानसून की पहली बारिश में शहर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गयी जिसने नगर निगम की नाला सफाई की पोल खोल दी है। जलभराव के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्येक वर्ष की भांति बरसात से पूर्व नगर निगम द्वारा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नाले-नालियों की सफाई का अभियान चलाया जाता है, लेकिन तमाम कयावदों के बावजूद हर बरसात में शहर के अधिकांश क्षेत्रों के लोगों को जलभराव की समस्का से दो-चार होना पड़ता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह जब मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी है। सुबह से हो रही झमाझम बरसात से बड़तला यादगार, गोविंद नगद, कलसिया रोड भगत सिंह चौक, मोरगंज बाजार, शारदानगर, नूरबस्ती, खाताखेडी, लेबर कालोनी अनेक क्षेत्रों की सड़कों पर नालों का पानी सड़कों पर बहने लगा। पानी के साथ ही पॉलीथीन और अन्य कचरा भी सड़क पर आ गया। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से उमस भरी चिलचिलाती गर्मी से बिलबिला रहे लोग अन्य प्रदेशों में भारी बारिश को देखकर सहारनपुर में भी भी बारिश की दुआ कर रहे थे। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने भी छह जुलाई तक इण्टर तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। आखिरकार बृहस्पतिवार की सुबह झमाझम बरसात हो गयी। जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने उमस भरी भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। सुबह बारिश शुरू होने के साथ ही बृहस्पतिवार को शहर के अधिकांश क्षेत्रों की बिजली भी गूल हो गयी। जो दोपहर डेढ़ बजे तक सुचारू नहीं हो सकी थी। जैनबाग बिजलीघर की 33केवीए विद्युत लाईन में खराबी आने के कारण बिजलीघर से जुड़े पुराने शहर के दर्जनों मोहल्लो और कालोनियों की बिजली आपूर्ति सुबह से बन्द पड़ी है। यही स्थिति पुल खुमरान बिजलीघर से जुड़े मोरगंज बाजार, दीनानाथ बाजार आदि क्षेत्रों की बनी है। शहर के पुल पार कोर्ट रोड क्षेत्र भी बिजली कटौती से अछूता नहीं रहाइस क्षेत्र में भी बारिश के साथ विद्युत आपूर्ति ठप हो गईजिसके कारण जहां पेयजल आपूर्ति बाधित हो गयी, वही बिजली आधिर काम धंधे भी बंद पड़े हैं।
सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे