सहारनपुर। पत्रकार व उसके भाई की आत्म शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। घंटाघर पर दोनों भाइयों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन के अध्यक्ष आलोक तनेजा के नेतृत्व में जिले भर के पत्रकार और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी रोडवेज वर्कशॉप पर एकत्रित हुए। यहां से सभी कोर्ट पुल, सोफिया गर्ल्स स्कूल से होते हुए घंटाघर पहुंचे। घंटाघर पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के नीचे कैंडल जलाकर पत्रकार आशीष व उसके भाई आशुतोष श्रद्धांजलि दी।
सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे