Skip to main content

तीन सितंबर से महोत्सव शुरू होगा

                                                                                                                           


चम्पावत : बालेश्वर मंदिर में रविवार को  की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें महोत्सव समिति के सदस्य व नगर के लोगों ने भाग लिया। बैठक में तीन सितम्बर को भव्य झांकी के साथ नंदा सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ करने तथा नौ सितम्बर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन करने का निर्णय लिया गया।


बालेश्वर मंदिर परिसर में हुई बैठक में समिति अध्यक्ष शकर दत्त पाडेय ने महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बतया बताया तीन सितंबर से महोत्सव शुरू होगा। तीन सितम्बर को वेदी निर्माण, चार सितंबर को देव स्नान, गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवग्रह पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, वास्तु पूजन और चौंसठ योगिनी पूजन के बाद सुबह दस से झाकी निकाली जाएगी। पाच सितंबर को देव डागरों के साथ कदली वृक्ष को आमंत्रण दिया जाएगा। छह सितंबर को कदली वृक्ष आगमन के बाद मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सात सितंबर को मां नंदा सुनंदा का विशेष पूजन और कन्या पूजन होगा।


आठ सितंबर का डोला यात्रा निकाली जाएगी तथा नौ सितंबर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, समिति सचिव विकास साह, कोषाध्यक्ष प्रकाश पाडेय, देवी लाल वर्मा, अशोक वर्मा, एनडी गड़कोटी,सुदर्शन साह, भैरव गिरी, नितिन साह, सुनील साह, लक्ष्मी लाल साह, प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, विजय पाडेय, सुनील गड़कोटी, सुरेश पाडेय, पवन गिरी, दिनेश पटवा, रितेश राय मौजूद रहे


                


Popular posts from this blog

पूर्व महापौर संजीव वालिय द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्

सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...