Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2019

शनिवार को भी चला पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, जुर्माना वसूला

                                                                     सहारनपुर। नगर निगम प्रवर्तन दल ने प्रभारी कर्नल बी एस नेगी के नेतृत्व में शनिवार को भी शहर के अनेक क्षेत्रों में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया और पॉलीथिन जब्त करते हुए ग्यारह हजार चार सौ रुपये का जुर्माना वसूला। लिंक रोड व बेरीबाग क्षेत्र में सेनेटरी इंस्पेक्टर नत्थीलाल व आशीष को साथ लेकर चलाये गए अभियान में पॉलीथिन जब्त करते हुए छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा शहर के चिलकाना रोड ,  अंबाला रोड व गोटेशाह रोड पर अनेक दुकानों पर छापा मारा गया और पॉलीथिन जब्त कर पांच हजार चार सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रवर्तन दल की टीम में कर्नल नेगी के अतिरिक्त कैप्टन नरेश चंद ,  सब मेजर प्यार सिंह ,  नायब सब हेमराज सिंह व सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद और मुकेश राणा साथ रहे।    

गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूला, पॉलीथिन भी की गयी जब्त

  सहारनपुर। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को यहां सब्जी मंडी व मंडी समिति रोड पर पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया तो दूसरी तरफ अंबाला रोड बस स्टैंड पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर भी सख्ती बरतते हुए जुर्माना किया गया। नगर निगम प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को कर्नल बी एस नेगी के नेतृत्व में सब्जी मंडी व मंडी समिति रोड पर अनेक दुकानदारों व ठेली वालों से पॉलीथिन जब्त करते हुए सोलह सौ रुपये का जुर्माना वसूला और चेतावनी दी कि यदि वे बाज न आये तो और अधिक सख्त कार्रवाई की जायेगी। नेगी ने कहा कि पॉलीथिन उपयोग न करने के लिए निगम द्वारा लगातार जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जीवन में जहर घोलने वाले इस पॉलीथिन का उपयोग करने से दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहेगा और जो लोग पॉलीथिन में सामान बेचते पाये जायेंगे उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। प्रवर्तन दल ने अंबाला रोड बस स्टैंड पर भी गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के प्रति सख्त रुख अपनाया और ऐसे दुकानदारों का चालान करते हुए चार हजार तीन सौ रुपये का जुर्माना वसूला। इस अभियान में सेन...

दीपावली पर नयी छटा बिखेरेगा सहारनपुर

  सहारनपुर। सहारनपुर में इस बार की दीपावली एक नए अंदाज में और खूबसूरत होगी। इस वर्ष नगर निगम ने सहारनपुर को जगमगाने की तैयारी की है। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष सहारनपुर को जगमाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इस बार कोर्ट रोड ,  हसनपुर चुंगी  पर जबरदस्त लाइटिंग की जायेगी। पूरा कोर्ट रोड दीपावली पर एक अनुपम छटा के साथ लोगों के सामने होगा। उन्होंने बताया कि प्रयास ये है कि लोग इस क्षेत्र की सुंदरता को देखने आये। पेड़ों व खंभों पर तिरंगे की छटा बिखेरती लाइटे लगायी जायेगी। उन्होंने दुकानदारों से भी आह्वान किया कि वे स्वयं भी अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर दीपावली पर खूबसूरत अंदाज में प्रकाश व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि पाश्र्वनाथ जैसी भव्य इमारतों पर भी यदि लाइट व्यवस्था होगी तो इससे शहर का सुंदर स्वरुप सामने आयेगा। नगरायुक्त ने दीपावली पर विभिन्न गिफ्ट आइटम के पैकिंग पेपर -गत्ते व अन्य सामग्री को इधर उधर न फ़ेंक कर डस्टबिन में ही डालने की अपील की है । गौरतलब है किसहारनपुर स्मार्ट सिटी बनने की ओर बढ़ रहा है। सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्वच...

पशु डेरियां नही हटायी तो पशु होंगे जब्त, भारी जुर्माना भी लगेगा

  सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने महानगर में चल रही पशु डेरी स्वामियों से अपील की है कि वे अपनी डेरियां महानगर से बाहर शिफ्ट कर ले अन्यथा उनके पशु जब्त कर लिये जायेगें और उन्हें भारी जुर्माना अदा करना पडे़गा। नगरायुक्त ने बताया कि सहारनपुर महानगर की करीब दो सौ डेरियों को इस सम्बन्ध में नोटिस जारी किये गये है और उन्हे जल्द से जल्द अपनी व्यवस्था करने को कहा गया है। नगरायुक्त ने बताया कि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ,  इसके तहत जहाँ कूडे़ कचरे का कूड़ा घरों से तुरन्त उठान कराया जा रहा है वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण  2019  में सहारनपुर ने अपनी रैकिंग सुधारते हुए देशभर में  92 वां स्थान प्राप्त किया था ,  लेंकिन स्वच्छता सर्वेक्षण  2020  में हमारा लक्ष्य सहारनपुर को देशभर में टॉप टेन में शामिल करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने शहर को इस लक्ष्य तक पहुँचाने में सहयोग करे।

केशव नगर में नगरायुक्त ने किया दो सड़कों का लोकार्पण

  सहारनपुर। नुमाईश कैम्प केशव नगर नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को दो सड़क कार्यो का लोकार्पण किया। पहली सड़क नुमाईश कैम्प केशव नगर में चावला गारमेन्टस से रविन्द्र बाल भारती स्कूल तक बनायी गयी है। इसमें सीवर के आलावा इंटरलोकिंग का काम भी कराया गया है इस सड़क पर बारह लाख बियासी हजार रूपये की लागत आयी हैं। दूसरी सड़क का कार्य केशव नगर में ही जी.एस. कक्कड़ के मकान से गौशाला के सामने तक सीमेन्ट सड़क के रूप में किया गया है ,  इस पर भी बारह लाख अठहत्तर हजार रूपये की लागत आयी है. दोनों सड़कों का निर्माण चौदहवे वित्त से किया गया है। नगरायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है ,  लेकिन सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहर के नागरिकों का भी सहयोग चाहिए। नागरिकों के सहयोग से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगें।

पत्रकारों की गंभीर समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति  ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल  से  मुलाकात की और  उन्हें पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया. 

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को अध्यक्ष हेमंत तिवारी के नेतृत्व में राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला और उन्हें पत्रकारों पर फर्जी मुकदमें लादे जाने, राजधानी में मान्यता प्राप्त पत्रकारों की आवास समस्याओं तथा पत्रकारों को समाचार संकलन में होने वाली परेशानियों से अवगत कराया । समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने राज्यपाल को बताया कि कुछ समय से प्रदेश भर में पत्रकारों को समाचार संकलन व प्रकाशन सहित संप्रेषण में प्रशासन की ओर से बाधाएं खड़ी की जा रही हैं और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। पत्रकारों को उत्तर प्रदेश में आवास से लेकर वेतन भत्तों तक में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य संपत्ति विभाग की ओर से पत्रकारों को मिलने वाले आवासों में पारदर्शिता व तेजी का अभाव है वहीं पूर्व में जिन पत्रकारों को आवास आवंटित किए गए थे उन पर भी आतार्किक नियमों की आड़ में समस्याएं खड़ी की जा रही हैं।  तिवारी ने बताया कि  मिर्जापुर में मिड डे मील में धांधली को उजागर करने वाले पत्रकार पवन जायसवाल को उल...

उप चुनाव में निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वाली सभी समाचारों पर सतर्कता रखी जाये - अपरजिलाधिकारी न्यायिक

  सहारनपुर : गंगोह  उप चुनाव में कोई भी व्यक्ति ऐसी कोई निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर आदि सामग्री जिसके मुख्य प्रष्ठ पर उसके मुद्रक व प्रकाशक के नाम व पते ना हो, को न मुद्रित या प्रकाशित करेगा प्रभारी अधिकारी (एमसीएमसी)/अपरजिलाधिकारी न्यायिक सुश्री शेरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मीडिया प्रमाणीकरण एवं मानीटरिंग कमेटि की बैठक सभी सदस्यों के साथ आयोजित की गयी। बैठक में उन्होने कहा कि सभी सदस्य प्रिन्ट व इलैक्ट्रानिक मीडिया में राजनैतिक दलों द्वारा दिये जा रहे विज्ञापनों पर कडी नजर रखेंगे व विज्ञापनों की प्रेस कतरने काटकर संबंधित राजनैतिक पार्टी के खर्चे में जोडेंगे। उन्होने कहा कि 07-गंगोह उप चुनाव में निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वाली सभी समाचारों पर सतर्कता रखी जाये। इसके अलावा फेसबुक, व्हाटसऐप, टवीटर, यू-टयूब, ब्लफ मैसेज, सोशल मीडिया, रेडियो, एसएमएस के अलावा सिनेमा हाल पर भी प्रचार सामग्रियों पर कडी निगरानी रखी जाये। उन्होने कहा कि स्थानीय चैनलों पर भी नजर रखी जाये। किसी भी दशा में 07-गंगोह विधानसभा का  उपचुनाव की निष्पक्षता प्रभावित न होने पाये। सुश्री शेर...