सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर और ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन द्वारा जलसंरक्षण, पर्यावरण संतुलन व स्वच्छता का संदेश देने के लिए माई सिटी पेंटिंग अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। अभियान में स्कूली बच्चों के अलावा कुछ पेशेवर कलाकारों की मदद से पूरे शहर में दो सौ से ज़्यादा स्थानों पर पेंटिंग करने का लक्ष्य है। अभियान के अंतर्गत अभी तक शहर में करीब बीस स्थानों पर संदेशपरक पेंटिंग बनाई जा चुकी है। ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आशीष सचदेवा ने बताया अभी तक सहारनपुर स्टेडियम] जनमंच] दिल्ली रोड कमिश्नर आवास] पोस्ट ऑफिस रोड] आयकर भवन कोर्ट रोड] चुंगी हसनपुर चौक] शारदानगर फ्लाईओवर आदि स्थानों पर ये पेंटिंग बनाई गई हैं।
गत 15 अक्तूबर को शुरु किये गए इस अभियान का उद्देश्य संदेशात्मक पेंटिंग्स के माध्यम से जागरुकता के साथ-साथ शहर का सौंदर्यकरण भी है। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि वायु प्रदूषण व जल प्रदूषण के अलावा एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाली हानि तथा वेस्ट मैनेजमेंट] नारी सशक्तिकरण] जल संरक्षण व स्वच्छता का सकारात्मक संदेश देने वाली पेंटिंग्स दीवारों पर बनाई जा रही हैं। जिनसे अगले दो महीने में शहर भी काफी खूबसूरत हो जायेगा। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों से अपील की कि वे इस अभियान में अपने स्कूलों के बच्चों की भागेदारी बढ़ाएं, इससे उनमें अपने दायित्व के प्रति भी जागरुकता बढे़गी। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की है।