Skip to main content

देश की प्रथम स्वच्छता हीरो शिवानी को नगरायुक्त ने किया सम्मानित


सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर घोषित देश की पहली स्वच्छता हीरो शिवानी शर्मा को नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज स्वच्छता हीरो का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जतायी कि नगर के अन्य युवा भी शिवानी से प्रेरणा लेकर सहारनपुर को स्वच्छ बनाने के अभियान में आगे आयेंगे।
शिवानी, स्वच्छता सर्वेक्षण टीम द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर घोषित की जाने वाली पहली स्वच्छता हीरो है। शिवानी ने नगर निगम द्वारा‘ग्रीन ड्रीम फाउण्डेशन’के सहयोग से शहर में चलाये जा रहे पेंट माई सिटी अभियान में न केवल बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है बल्कि दूसरी छात्राओं को भी इसके लिए प्रेरित किया है। शिवानी ने बताया कि वे स्कूल आते-जाते दीवारों पर पेंटिंग बनते हुए देखती थी तो उसका मन होता था कि मैं भी इसमें भागेदारी करते हुए पेंटिंग बनाऊं। शिवानी ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान उसनेपेंट माई सिटी अभियान चला रहे आशीष सचदेवा से संपर्क किया और अभियान में शामिल हो गयी। शिवानी ने पर्यावरण व स्वच्छता संबंधी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनायी गयी अनेक पेंटिंग्स में सक्रिय भूमिका निभायी है।
आशीष सचदेवा ने बताया कि उन्होंने शिवानी की पेंटिग्स उसकी भूमिका को स्वच्छता सर्वेक्षण की साइट पर अपलोड किया था। जिस पर टीम ने देशभर में स्वच्छता हीरो के रुप में शिवानी का चयन करते हुए उसे स्वच्छता हीरो घोषित किया। शिवानी ने बताया कि उसे बचपन से ही पेंटिंग्स का शौक रहा है।आज नगर निगम में नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने शिवानी और उसके माता-पिता का स्वागत करते हुए कहा कि शिवानी काकिसी बडे़ समारोह में भी सम्मान व अभिनंदन किया जायेगा। शिवानी मल्हीपुर रोड निवासी ज्योतिषाचार्य जोगेन्द्र नाथ की छोटी पुत्री और बारहवीं की छात्रा है। शिवानी ने कहा कि शहर की स्वच्छता हमारा अभियान है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि इस अभियान में अपनी सक्रिय हिस्सेदारी निभाए। शिवानी की इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त संजय कुमार, मेयर संजीव वालिया व सहायक नगरायुक्त संजय कुमार ने भी बधाई दी है।


Popular posts from this blog

पूर्व महापौर संजीव वालिय द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्

सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...