सहारनपुर। भाजपा के दस पार्षदों ने निकट भविष्य में कचहरी पुल बंद होने की स्थिति में शारदा नगर पुल व हाॅस्पिटल पुल पर प्रातः 7 बजे से 11 बजे तथा शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक बडे़ वाहनों का आवागमन बंद रखने की मांग की है। पार्षदों ने इस संबंध में एक ज्ञापन नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को दिया। पार्षदों ने शहर के लोगों से भी कचहरी पुल बंद रहने तक कार के बजाये स्कूटर आदि साधनों के प्रयोग की अपील की है ताकि विकल्प पुलों पर स्कूल जाने वाले बच्चों को जाम से न जूझना पडे़। भाजपा पार्षद अशोक राजपूत, यशपाल पुंडीर, पुनीत चैहान, मुकेश गक्खड़, संजय गर्ग, मानसिंह जैन, नंदकिशोर, कमल सिंह दीवान, ललित कटारिया व विराट पुरी सोमवार को नगर निगम पहुंचे और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को एक ज्ञापन देकर कचहरी पुल बंद होने की स्थिति में शहर की जनता को होने वाली परेशानियों से राहत के लिए अनेक सुझाव दिए। पार्षदों का कहना था उन्हें जानकारी मिली है कि कचहरी पुल के विस्तार के लिए दो महीने पुल बंद रखा जायेगा और इसके विकल्प के रुप में हाॅस्पिटल पुल व शारदानगर पुल से यातायात व्यवस्था रहेगी। पार्षदों ने मांग की...