Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2021

कोरोना से जंग लड़ रहे निगम के ढ़ाई हजार कोरोना योद्धा मंगलवार से दोगुणी गति से चलेगा सैनेटाइजेशन अभियान

  सहारनपुर। नगर निगम के करीब ढ़ाई हजार कर्मचारी कोरोना योद्धा के रुप में जहां रात दिन सफाई, कूड़ा उठान, सैनेटाइजेशन व चूना आदि छिड़काव करते हुए कोरोना से जंग लड़ रहे हैं वहीं नगर निगम ने अपने सभी वाहन व अन्य संसाधन भी कोरोना से जंग के लिए मैदान  में उतार दिए है। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ हैंड स्प्रे मशीने और लगभग 500 हाथ रेहड़ों को भी सफाई  और सैनेटाइजेशन के काम में लगाया गया है। मंगलवार से सैनेटाइजेशन अभियान को भी और तेज करते हुए हर रोज रोस्टर के अनुसार 14 वार्डो में सैनेटाइजेशन कराया जायेगा। अभी तक हर रोज सात वार्डो में सैनेटाइजेशन कराया जा रहा था। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंगलवार से रोस्टर के अनुसार हर दिन 14 वार्डो को सैनेटाइज कराया जायेगा, अभी तक सात वार्ड कराये जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सफाई, सैनेटाइजर, चूना व मेलाथियान आदि छिड़काव के लिए निगम के दो हजार से अधिक कर्मचारी तथा आईटीसी से जुड़े करीब चार सौ कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। निगम ने सफाई व कूड़ा उठान तथा सैनेटाइजर के लिए पोकलेन, जेसीबी व लोड...