सहारनपुर। नगर निगम द्वारा तीन बड़े नालों के सफाई अभियान के साथ अन्य नालों की सफाई का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। वार्ड 54 नूरबस्ती में नालों की सफाई के लिए दुकानों व घरों का अतिक्रमण हटाया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में नगर निगम का सफाई दस्ता जब जेसीबी व पोकलेन मशीनों के साथ आज वार्ड 54 नूरबस्ती पहुंचा तो लोगों में भगदड़ मच गयी। नूरबस्ती में अनेक लोगों ने अपनी दुकानों व मकानों के सामने अतिक्रमण कर नालों को पूरी तरह कब्जा रखा था। जिससे सफाई कर्मचारियों को नालों की सफाई में दिक्कत आ रही थी। आज निगम अधिकारियों ने जेसीबी व पोकलेन से पहले नालों पर किया गया अतिक्रमण हटवाया और उसके बाद नालों की सफाई करायी गयी। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम का पूरा प्रयास है कि वर्षाकाल से पहले ही शहर के सभी नालों का सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाये, ताकि वर्षा होने पर जलभराव की समस्या से लोगों को न जूझना पडे़। इसके लिए निगम द्वारा रात दिन नालों की सफाई करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस्लामिया कालेज से जेबीएस काॅलेज तक का न...