सहारनपुर। कान्हा उपवन गौशाला में शुक्रवार को गौशाला दर्शन रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन कर गायों की पूजा अर्चना की गयी और उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत गौ सेवा संयोजक पवन हनुमान और विभाग प्रचारक प्रवीर कुमार रहे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर गौसेवा विभाग द्वारा नवादा रोड स्थित कान्हा उपवन गौशाला में महापौर संजीव वालिया की अध्यक्षता में गौशाला दर्शन रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत गौसेवा संयोजक पवन हनुमान ने नगर निगम द्वारा गौसेवा को लेकर किये जा रहे कार्याे की प्रशंसा की। उन्होंने निगम द्वारा गौ अंत्येष्टि स्थल बनाने की पहले के लिए भी निगम को सराहा। उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रदेश में घूम घूम कर इस बात पर जोर दे रहे हैं कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक गौ अंत्येष्टि स्थल होना चाहिए। मुरादाबाद में भी उन्होंने इस दिशा में कार्य शुरु कराया है,लेकिन सहारनपुर नगर निगम ने इस दिशा में पहल कर अनुकरणीय कार्य किया है।
विभाग प्रचारक प्रवीर कुमार ने गौ माता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए गौसेवा और संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जन्म देने वाली और दूध पिलाने वाली माता के समान ही हमारे जीवन में गौमाता का महत्व है, वह भी हमारे लिए उसी तरह पूज्य है। उन्होंने गौ पालकों से अपील की कि जब गाय दूध देना बंद कर दे तो उसे यूं ही घर से न निकाल दें बल्कि साथ में दो गायों का और पालन कर उसका भी संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि गौशाला को आत्म निर्भर बनाने के लिए उसमें दुधारु गायों का भी पालन और संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने कर्मकांड से जुडे़ विद्वानों से आह्वान किया कि वे लोगों को पंचगव्य का महत्व बताते हुए उसे अपनाने का प्रचार करें। इससे न केवल गौ पालन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्वस्थ समाज का भी निर्माण होगा। उन्होंने भी निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला की व्यवस्थाओं को सराहा।
इससे पूर्व गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेते हुए गायों की पूजा अर्चना की गयी और गायों को रक्षा सूत्र बांधे गए। मेयर संजीव वालिया ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महानगर गौसेवा प्रमुख सतीश जग्गा,महावीर सिंह पंवार, कल्याण सिंह, नगर गौसेवा प्रमुख मनोज सैनी, रणधीर सैनी, रमेश गुप्ता, रामनाथ, कंवरपाल, अमन, अनमोल, सुशील गदरहेड़ी, अक्षय, आकाश, प्रदीप भटेजा, प्रताप, उमेश, संदीप रावत, कार्तिक चौहान व गौशाला के संरक्षक शैलेंद्र भूषण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे