Skip to main content

मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने सेवा भाव से शिव भक्त कांवडियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत तथा दिया राष्ट्रीय ध्वज

सहारनपुर:मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम0 एवं जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से सेवा भाव से प्रातः 10ः00 बजे घण्टाघर चौक में हर वर्ष की भांति हरिद्वार से गंगा जल लाकर अपने गंतव्य स्थान को जनपद से गुजर रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश भक्ति के लिए राष्ट्रीय ध्वज भी दिया। यहां पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा उदाहरण देखकर शिव भक्तों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया। ज्ञात है कि कांवड यात्रा में लाखों श्रद्धालू धूंप में पैदल चलकर भगवान शिव से मनोकामना पूर्ण करने के लिए हर वर्ष यात्रा करते है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त सहित जिले के समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा शिव कांवड लेकर जा रहे भक्तों को उनकी मनोकामना पूर्ण करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। घण्टाघर चौक में श्रद्धालू पुष्प वर्षा एवं ध्वज देकर स्वागत किये जाने से गदगद हो गये। इस अवसर पर उन्होने भोले बम बम के जयकारे के साथ देश भक्ति के नारे लगाये तथा राष्ट्रीय ध्वज को पाकर शिव भक्त झूम उठे। उन्होने जनपद में शिविरों में खान-पान, ठहरने की, स्वास्थ्य शिविर की, साफ-सफाई, यातायात की व्यवस्था देखकर खुश हुए और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि हम शिव ध्वज एवं पताका के साथ-साथ राष्ट्र ध्वज को लेकर चलते है लेकिन जिन लोगों के पास राष्ट्रध्वज नहीं था उनको राष्ट्रध्वज उपलब्ध कराकर जिला प्रशासन ने प्रशंसनीय काम किया है। यह हमकों कहीं पर भी देखने को नहीं मिला।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विपिन ताडा, मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट श्री विवेक चतुर्वेदी, एसपी यातायात श्री प्रेमचन्द, उप जिलाधिकारी सदर सुश्री किंशुक श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक सुरक्षा कोर से डिप्टी कन्ट्रोलर श्री कश्मीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

पूर्व महापौर संजीव वालिय द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्

सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...