सहारनपुर-एक ही छत के नीचे अलग-अलग धर्माे के दो युगल अपने-अपने रीति रिवाजों के साथ प्रणय बंधन में बंध गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह समारोह का आयोजन जनमंच में नगर निगम द्वारा किया गया था। निगम के अधिकारियों व समाज के गणमान्य लोगों ने शासन द्वारा निर्धारित धनराशि का चैक और उपहार प्रदेश सरकार की ओर से दोनों युगलों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज नगर निगम द्वारा जनमंच में दो जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। वर्धमान कॉलोनी निवासी कु.अनामिका का मनीष वर्मा के साथ पंकज पंडित ने अग्नि को साक्षी रखकर वेद मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे कराकर विवाह सम्पन्न कराया। जबकि पुल बंजारान निवासी कु. वजीहा का विकास नगर निवासी वाजिद के साथ कारी मौ.अनवर ने पवित्र आयतों के बीच निकाह सम्पन्न कराया। दोनों जोड़ों को निगम के अधिकारियों व समाज के अनेक लोगों ने आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना की। अपर नगरायुक्त एस के तिवारी, अधिशासी अभियंता जलकल सुशील सिंघल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, कर अधीक्षक ...