Skip to main content

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की, बोले मीडिया का सहयोग जरूरी

सहारनपुर:सूचना विभाग के प्रयास से सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने जनपद में पत्रकारो के सबसे अधिक संख्या बल वाले पत्रकारो के मजबूत संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को निमंत्रण देकर बैठक के लिए आमंत्रित कर कानून व्यवस्था, शांति और सद्भाव को और अधिक मजबूती के लिए बातचीत की सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह व एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने कहा कि उनको सहारनपुर की मीडिया पर बहुत भरोसा है, आगे भी अपेक्षा करते है कि मीडिया का सहयोगात्मक रुख रहेगा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से सम्बद्व तहसील और ब्लॉक इकाई से जुडे लगभग दो दर्जन से अधिक पत्रकारो की उपस्थिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी आलोक तनेजा ने जिले के पत्रकारो की और से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह व डॉ विपिन ताड़ा को आश्वस्त किया कि जिले में शांति एवं सदभाव को बनाये रखने में पत्रकारो की लेखनी हमेशा सार्थक रहेगी। बैठक मे जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह सेे जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति के बारे मे अवगत कराकर उसके गठन और उसकी नियमानुसार बैठक आयोजित कराने की मांग की।
संगठन महामंत्री (प्रशासनिक) नवाजिश खान ने कहा कि संगठन की ऐसे पत्रकारो पर भी पैनी निगाह है जो खबर पैदा करने और टीआरपी बढ़ाने के लिए तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर समाज के सामने पेश करते है। उन्होने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुडे जिले भर के पत्रकार जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा के नेतृत्व मे एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सीपीएम त्रिपाठी, महेश भार्गव, जीपीए के जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार सैनी, अनीस सिददीकी, जिला महामंत्री अनुज स्वामी, जिला सचिव जोगेन्द्र कल्याण, जिला कोषाध्यक्ष नफीसुरहमान, महानगर अध्यक्ष संजय चौधरी, नकुड़ तहसील अध्यक्ष सुशील मोगा, सदर तहसील अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा, चिलकाना इकाई अध्यक्ष संजय सैनी, नागल ब्लॉक अघ्यक्ष गुलफाम अली, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मिडडा, वरिष्ठ पत्रकार अंकुर जैन, पत्रकार आयुष धनकर, महानगर सचिव जोहेब खान, जितेन्द्र मेहरा, साजिद खान आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

पूर्व महापौर संजीव वालिय द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्

सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...