सहारनपुर: उत्तर भारत के प्रमुख सांस्कृतिक कांवड़ यात्रा पर्व पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य को जाने वाले शिवभक्तों का आज शाम घंटाघर पर मेयर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज व अन्य अधिकारियों और अनेक पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मेयर अजय कुमार ने कांवड़ यात्रा को भारतीय संस्कृति का महापर्व और नगर विधायक राजीव गंुबर ने इसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की झांकी बताया। शनिवार की शाम घंटाघर के मुख्य चौराहे पर नगर निगम द्वारा उत्तर भारत के प्रमुख सांस्कृतिक कांवड़ यात्रा पर्व पर कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्तों के स्वागत के लिए पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा, हिमाचल, पंजाब जाने वाले शिवभक्तों (कांवड़ यात्रियों) का यहां मेयर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, शिवराज सिंह, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, लेखा परीक्षक अजमैन और पार्षद सुनील गक्खड़, दिग्विजय सिंह, गौरव कपिल, मोहरसिंह, राजेन्द्र कोहली, सोपिन पाल, कपिल धीमान, पार...