Skip to main content

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद न्यायाधीश ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी

सहारनपुर-माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी के निर्देशन में 09 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सहारनपुर एवं जनपद की समस्त तहसीलों में किया जाएगा। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला जज श्रीमती अर्पणा पाण्डेय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला जज श्री भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण हो तथा इससे आम जनता की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु मोबाईल वैन को माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण श्री संजय कुमार, प्रथम अपर जिला जज श्री ललित नारायण झा,अति0 प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री अरविन्द शुक्ला, बार एसोसियेशन के सचिव श्री मुनव्वर आफताब अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी ने बताया कि यह मोबाईल वैन सहारनपुर के सभी गांवों तहसीलों, पंचायतों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में में 02 सितम्बर 2023 से 03 सितम्बर 2023 तक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में एवं विभिन्न कानूनों के बारे में जनता को जागरूक करेगी। 21 मई 2023 को आयोजित विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 451074 वाद निस्तारित हुए थें दिनांक 09 सितम्बर 2023 की राष्ट्रीय लोक अदालत मे इससे अधिक वाद निस्तारित कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस जागरूकता व प्रचार प्रसार के कार्य में पी0एल0वी0 को नामित किया गया है। निसन्देह इसके अच्छे परिणाम राष्ट्रीय लोक अदालत के समय देखने को मिलेगंे। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्धटना प्रतिकर श्री सजंय कुमार,बार एसोसियेशन के महासचिव श्री मुनव्वर आफताब अहमद ने भी विचार रखें। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के वाद, वैवाहिक वाद ( तलाक के प्रकरण को छोडकर) लघु शमनीय वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के वाद, एनआईएक्ट के वाद, दीवानी वाद, विधुत अधिनियम के वाद, एमवीएक्ट व टेªफिक ई-चालान के वाद, भूराजस्व के वाद,( केवल जनपद न्यायालय में लम्बित) बैको के लोन सम्बन्धित विवाद,प्रशासन के वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जायेगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का मकसद आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाना है, जिसमें दोनो पक्षों की जीत होती है। राष्ट्ीय लोक अदालत में निस्तारित वाद की कोई अपील नही होती तथा अदा की गयी कोर्टफीस भी वापिस हो जाती है। अतः सभी विद्वान अधिवक्तागण, वादकारीगण एवं समस्त हितधारको से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में सहभागी बने और अधिक से अधिक वाद निस्तारित करायें, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सिविल बार एसोसियेशन के सचिव, अधिवक्तागण एवं कोर्ट स्टाफ उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

पूर्व महापौर संजीव वालिय द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्

सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...