Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2024

मनीष बंसल ने किया जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण

सहारनपुर-नवागत जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने बुधवार को कोषागार में जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वह जिलाधिकारी संभल, नगर आयुक्त मेरठ और मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि शासन की मंशा के अनुसार समस्या का समाधान संबंधित स्तर पर ही कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश और भारत सरकार के जो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जनपद में चल रहे हैं उनको समयबद्धता से पूर्ण कराया जाएगा। जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिदिन 10 से 12 बजे जनसुनवाई की जाएगी। सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह धरातल पर उतारा जाएगा। प्रत्येक पात्र को लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर एक प्रगतिशील जिला है, इसको हम मिलकर और ज्यादा प्रगति के पथ पर लेकर जाएंगे। कार्यभार ग्रहण करते समय मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त ए...