Skip to main content

वृद्धाश्रम में रहने वाले संवासियों का करखा जाए बेहतर ख्याल-मनीष बंसल

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में उ0प्र0 माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण व कल्याण अधिनियम नियमावली-2014 के अन्तर्गत गठित जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारी विरासत है। उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। डीएम ने छुटमलपुर में स्थित आवासीय वृद्धाश्रम के प्रबंधन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए वहां रहने वाले समस्त संवासियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। आश्रम में रहने वाले संवासियों का बेहतर ख्याल रखने के साथ उनके स्वास्थ्य और खान-पान की सुविधा समय पर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम के शहर से दूर होने के कारण संवासी वहां नहीं पहुंच पाते। इसके लिए उन्होंने शहर में ही आश्रम को संचालित करने के लिए मूलभूत आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए स्थल का चयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के सहयोग से विद्यालयों के बच्चों का आश्रम में विजिट कराएं और रहने वाले बुजुर्गाें के साथ समय बिताएं जिससे बच्चों में कर्तव्यों का बोध होने के साथ नैतिक संस्कार भी आएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत करने के साथ उन्हें रिश्तों के महत्व का पता चलता है। शहर के सभी थानों में पुलिस परिवाद कमेटी में सीनियर सिटीजन आमंत्रित करने के साथ प्रतिमाह एक बैठक आयोजित की जाए जिसमें सीनियर सिटीजन की समस्याओं का समाधान कराया जाए। डीएम ने तहसील सदर में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के लिए सुलह अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। और जब तक नियुक्ति हो तब तक के लिए तहसील बेहट के सुलह अधिकारी को सदर तहसील के वादों का निस्तारण करने के लिए नियुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर द्वितीय श्री रवि कान्त पाराशर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राकेश चन्द्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री अर्चना, नायब तहसीलदार रामपुर मनिहारान श्री प्रशान्त अवस्थी व श्री रमेश चन्द्र शर्मा, संस्थापक रेलवे पेंशनर्स समाज श्री राजेन्द्र कुमार जैन, महानगर संयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ट श्री प्रेमनाथ छोकरा, प्रबन्धक वृद्धाश्रम छुटमलपुर श्री देवी दत्त रिखारी, श्री शिवराज सिंह और श्री रमेशचन्द शर्मा सहित सुलह अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

पूर्व महापौर संजीव वालिय द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्

सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...