सहारनपुर-नगर निगम ने अनंत चतुदर्शी के उपलक्ष में 17 सितंबर को महानगर में मांस, मछली व मुर्गा आदि की सभी दुकानें तथा पशुवधशाला बंद रखने के आदेश दिए है। आदेश न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गयी है।नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा ने जैन धर्म के दश लक्षण पर्व के अंतिम दिन 17 सितम्बर को अनंत चतुदर्शी पर नगर निगम सीमान्तर्गत महानगर की सभी पशु वधशालाएं, मांस, मछली, मुर्गा आदि की दुकाने पूरी तरह बंद रखने के आदेश जारी किये है। डॉ.मिश्रा ने बताया कि प्रदेश शासन की मंशानुसार निगम ने यह आदेश जारी किये है। उन्होंने बताया कि अनंत चतुदर्शी का पर्व पूरे महानगर में बडे़ श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। इसी के दृष्टिगत पशु वधशाला व मांस-मछली की दुकानें बंद रखना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी वधिकों/दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे