Skip to main content

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया। इस अवसर पर कैलाश पंत, महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक, पार्षद सुधीर पंवार, गोकरणदत्त शर्मा व गढ़वाल सभा के महामंत्री राजनितिन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि कैलाश गौतम को स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। उक्त सभी अतिथियों का भी गढवाल सभा के प्रधान चिरंजी लाल देवरानी, महामंत्री राजनीतिन सिंह रावत, बृजराज सिंह रावत, पूर्व पार्षद नरेश रावत, महानगर उपाध्यक्ष भाजपा संदीप रावत, सुरेन्द्र जुयाल, आचार्य योगेश गौनियाल, भुपेंद्र रावत, वीरेन्द्र कंडवाल व महीपत सिंह रावत, राजेंद्र सुंदरियाल आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। उत्तराखण्ड के मशहूर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी व उनके साथ आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गढ़वाली गीतों से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक श्रोता गीतों का आनंद लेते रहे। नेगी ने उत्तराखंड के पर्यावरण-जल, जंगल, जमीन के महत्व को व्यक्त करते हुए अपने गीतों में गाया। कलाकारों की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा दल नेता संजय गर्ग, वाइस चेयरमैन ज्योति अग्रवाल,पार्षद वीरसेन सिद्धू, मयंक गर्ग, नीरज शर्मा, गौरव कपिल, सोपिन पाल, अहमद मलिक, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी व राकेश कल्याण का भी कार्यक्रम संयोजक सुधीर पंवार व पूर्व पार्षद नरेश रावत ने पटका पहना कर अभिनंदन किया। संचालन राजनीतिन सिंह रावत ने किया।

Popular posts from this blog

पूर्व महापौर संजीव वालिय द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्

सहारनपुर- शारदा मण्डल वार्ड 14 मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारे आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत नगरीय हेल्थ एवं बैलेंस सेंटर निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ पूर्व महापौर संजीव वालिया जी ने किया। जिसमे पूर्व महापौर जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत किस तरह आम जनता को इसका लाभ मिलेगा उसके बारे मे विस्तार से बताया और वार्ड मे सेंटर खुलने से सभी क्षेत्रवासीयों को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेंटर को डॉ लवनिया पराशर जी देखेगी कार्यकम मे मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, क्षेत्र पार्षद बरखा कल्याण, संजय सैनी राकेश कल्याण,मण्डल महामंत्री सतीश चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी तरुण अरोरा, श्याम सुन्दर,किरण चोपड़ा जी,संदीप धीमान,चंचल सक्सेना, स सी शर्मा जी सयम,अर्चना शर्मा, राज कुमार त्यागी,और सभी सम्मानित छेत्रवासी उपस्थित रहे

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

आचार संहिता लगते ही नेताओं व पार्टियों के बोर्ड उतारने का काम शुरु-निगम ने बोर्ड उतारने के लिए शहर के चारों जोन में लगायी है एक-एक पार्टी

सहारनपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम ने शहर के विभिन्न स्थानों व बिजली के खंभों पर लगे राजनेताओं के बोर्ड व होर्डिंग्स उतारने का काम शुरु कर दिया। महानगर के चारों में जोन में बोर्ड उतारने के लिए पार्टियां लगायी गयी हैं। मुख्य चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। नगरायुक्त संजय चैहान के निर्देश और अपर नगरायुक्त राजेश यादव के निर्देशन में नगर निगम के अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों-शहर के चैराहों-तिराहों, भवनों, डिवाइडरों आदि पर लगे राजनेताओं व राजनीतिक पार्टियों के प्रचार के उद्देश्य से लगाए गए बोर्ड, बैनर व होर्डिंग्स उतारने का काम युद्ध स्तर पर शुरु कर दिया। अतिक्रमण प्रभारी/कर अधीक्षक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में हसनपुर चैक से बोर्ड उतारने का काम शुरु किया गया। उसके बाद दिल्ली रोड, कलक्ट्रेट सहित शहर के विभिन्न स्थानों से बोर्ड व होर्डिंग्स उतारे गए। सुधीर शर्मा ने बताया कि होर्डिंग व बोर्ड उतारने के लिए शहर के चारों जोन में एक-एक टीम लगायी गयी है। देर रात तक यह कार्य जारी रहेगा। कल भी शहर के बाकि हिस्सों से बोर्ड व बैनर उतारे...